Religion
सिकन्द्राराऊ: लश्करगंज गांव में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन, कथा वाचक श्री रामबल्लभाचार्य जी महाराज
सिकन्द्राराऊ के लश्करगंज में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 2 अक्टूबर को कलश यात्रा से होगी शुरुआत, कथा वाचक होंगे श्री रामबल्लभाचार्य जी।
सिकन्द्राराऊ: क्षेत्र के ग्राम लश्करगंज, पोस्ट सिकन्द्राराऊ में पितरों की सद्प्रेरणा से दिवंगत पितरों के स्मरण में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान गंगा यश का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ दिनांक 02 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा प्रातः 10 बजे निकलेगी, इसके बाद दोपहर 01 बजे से सायं 05 बजे तक कथा प्रारम्भ होगी। कथा का विराम 08 अक्टूबर 2026 गुरुवार को होगा, और 09 अक्टूबर शुक्रवार को प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया है।
इस कथा के कथा वाचक परम पूज्य श्री रामबल्लभाचार्य मिश्र जी होंगे तथा गुरुजी के रूप में श्री ओमकार नाथ मिश्र जी का सानिध्य प्राप्त होगा।
कथा के दौरान रात्रि में विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा
03 अक्टूबर शनिवार जोत जाहरवीर बाबा की
06 अक्टूबर मंगलवार सुन्दर काण्ड
08 अक्टूबर गुरुवार शिव विवाह
10 अक्टूबर शनिवार देवी जागरण रात्रि 08 बजे से
इस भव्य आयोजन के आयोजक रामकुमार उपाध्याय, शारदा देवी पत्नी स्व. मुन्नालाल, राधारानी पत्नी स्व. राजेन्द्र प्रसाद, मधुवाला पत्नी स्व. प्रेमशंकर सहित समस्त उपाध्याय परिवार हैं, व समस्त ग्रामवासी व भक्तगण संयोजक के रूप में सहयोग करेंगे।
आयोजकों ने समस्त कथा प्रेमियों से परिवार सहित पधारकर कथा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।