🔥 TRENDING Manipur Police Arrest Three, Detain Ju... Manipur Crisis Escalates as Officials... Tripura's IPFT Announces Delhi Abhiyan... Manipur Police Arrest Four Insurgent C... Tripura Records One COVID-19 Death and... Fatehpur Abu Nagar Pathan mohalle में...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

संकल्प सेवा और सुशासन का, लक्ष्य उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष का

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Sep 2026, 08:58 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, सेवा और सुशासन को बताया सरकार की प्राथमिकता

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को शासन की प्राथमिकता बताते हुए आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प सेवा और सुशासन के माध्यम से 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन को अधिक सुगम बनाना है। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
📲Get App