🔥 TRENDING दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील इलाको... बरहरवा प्रखंड में अवैध ईंट भट्ठों के ख... Three Dead, Three Injured in Coal Heap... Jharkhand High Court orders father‑in‑... Jharkhand HC Declares Refusal of Daugh... Kerala Teacher Renews School Playgroun...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

स्कूल परिसर में छात्रो ने छठ घाट बनाकर मनाया छठ पर्व, लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 05 Nov 2026, 08:01 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखंड की भवानीपुर पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहड़ा में गुरुवार को छठ महापर्व मनाया गया। छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। विद्यालय परिसर में टेंट लगाकर छठ घाट बनाया गया था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को छठ पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह पर्व स्वच्छता, अनुशासन, त्याग, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान करना सिखाता है। सूर्य और जल की उपासना से प्रकृति का महत्व समझने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों से आसपास सफाई रखने और नदी-तालाब समेत जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने की अपील की। उन्होंने लोक संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की बात भी कही। कार्यक्रम में शिक्षक जुगल किशोर प्रसाद, सुरेश प्रसाद गुप्ता और प्रदीप कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मियों ने योगदान दिया। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति के प्रति गर्व और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित होती है। पुष्पांजलि कुमारी, अनीता कुमारी, कृतिका कुमारी, ममता कुमारी, रोशनी कुमारी, सलोनी कुमारी, खुशबू कुमारी और निर्मा कुमारी समेत सैकड़ों छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्राओं ने छठ पूजा की विधि समझते हुए पूजा-अर्चना की।
📲Get App