🔥 ट्रेंडिंग शाहजहांपुर में 90 क्विंटल सौंफ सहित खा... दीवाली के अवसर पर मंडी खुली செப் தாமு காலமானார் ट्रिविक्रम ने 'आदर्श कुटुंब' बनाने में... प्रसिद्ध गायिका नूरजहाँ ने जन्मदिन मना... గజ్వేల్‌లోని వాసవి నగర్ 2వ వార్డు లో ...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

स्कूल जाते समय नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी के आरोपी को ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 25 अक्टू. 2026, 11:32 AM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर पुलिस ने स्कूल जाते समय 17 वर्षीय बालिका के साथ गलत इरादे से छेड़खानी करने वाले 19 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया है। आरोपी को न्यायिक निरोध में भेज दिया गया है।

ग्वालियर पुलिस ने स्कूल जाते समय नाबालिग बालिका के साथ गलत इरादे से छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। घटना 22 अक्टूबर 2026 की है, जब 17 वर्षीय नाबालिग बालिका (परिवर्तित नाम नेहा), जो बिजौली, जिला ग्वालियर की रहने वाली है, सुबह स्कूल जा रही थी। इस दौरान ठकुराईपुरा के पास आरोपी दौलतराम कुशवाह ने मोटरसाइकिल से रास्ते में खड़े होकर उसे गाल पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया और अपने साथ चलने को कहा। जब बालिका ने विरोध किया और स्कूल शिक्षक व पिता को घटना की जानकारी देने की बात कही, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। घटना की शिकायत पर 23 अक्टूबर 2026 को थाना अजाक ग्वालियर में अपराध धारा 74, 296(इ) बीएनएस, धारा 7, 8 पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

मामले की संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे ने अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल को पुलिस टीमें बनाकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अजाक श्री बिंदुसार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजाक ग्वालियर कीर्ति अजमेरिया के नेतृत्व में थाना अजाक और थाना बिजौली की टीम गठित की गई। साथ ही तकनीकी सेल को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया।

विवेचना के दौरान 24 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी दौलतराम कुशवाह को 24 घंटे के अंदर धरदबोचा। आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक निरोध में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी दौलतराम कुशवाह, पुत्र नरेश कुशवाह, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम स्यावरी, थाना बिलौआ, जिला ग्वालियर है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अजाक ग्वालियर निरीक्षक कीर्ति अजमेरिया, उनि नरेश मौर्य, प्रआर. प्रमोद त्रिपाठी, आर. विक्रम सिंह, आर. दीपक सिंह, म.आर. कल्पना भदौरिया, थाना प्रभारी बिजौली उप निरी सौरभ श्रीवास्तव, आर अरुण पवैया, प्र.आर. ओमकार सिंह, सैनिक कैलाश सिंह, साइबर से उप निरी. विश्वीर जाट, आर. सोनू की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App