🔥 TRENDING ધારી તાલુકાના ખીચા દેવંગી આશ્રમમાં ભાદ... સુરતના મહિધરપુરામાં બિરાજમાન 'સુરતના ર... સુરતના મહિધરપુરામાં બિરાજમાન 'સુરતના ર... ધારી તાલુકાના ખીચા દેવંગી આશ્રમમાં ભાદ... Tanishq's Mia Brand Launches New Store... Man linked to H’bag case traced to Chh...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सजा विशाल कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 13 Sep 2026, 06:50 PM 👁 230
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

असोला फतेहपुर बेरी में भादों की दौज के अवसर पर सजा विशाल कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम

नई दिल्ली। भादों की पवित्र दौज के अवसर पर रविवार को असोला-फतेहपुर बेरी स्थित दादा धन्ना तंवर खेल मैदान में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुए इस दंगल में क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और ग्रामीण पहुंचे। मैदान में पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

दंगल में पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और कुश्ती के कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन की प्रमुख कुश्तियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। पहली कुश्ती के लिए 51 हजार रुपये, दूसरी के लिए 31 हजार रुपये और तीसरी कुश्ती के लिए 21 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में विशेष उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम में सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायक श्री करतार सिंह तंवर के मुख्य अतिथि के रूप में शामिहुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुन्दर सिंह तंवर, सदस्य स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम एवं निगम पार्षद, भाटी वार्ड द्वारा की गई।

ग्रामीण परंपरा और खेल संस्कृति का दिखा संगम

दादा धन्ना तंवर परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस दंगल ने क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत किया। कुश्ती के मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का काम करते हैं। भादों की दौज पर आयोजित यह दंगल असोला की खेल परंपरा और ग्रामीण एकजुटता की झलक पेश करता नजर आया।
📲Get App