🔥 ट्रेंडिंग ରାଜନଗର କଣି ଛକ ରେ ସଡ଼କ ଦୃଘଟଣା શિનોર ગામમાં નવું પાણીનું બોરિંગ, વિકા... सीएम ओमर अब्दुल्ला ने मेंधर में 13 विक... अखिलेश यादव की आगरा यात्रा पर भीड़भाड़... लेट कमांडर लतीफ़ भट को जम्मू-कश्मीर मे... पुराने बर्तन नए बनाने का झांसा देकर मह...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

साइबर ठगी के ₹1 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन वाले म्यूल बैंक खातों का खुलासा, पखांजूर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 18 नव. 2026, 11:14 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पखांजूर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खाते के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से 12 साइबर शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें करीब 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार 435 रुपये की ठगी से संबंधित लेन-देन सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में थाना पखांजूर और साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने जांच के बाद सिराज बैरागी और सूरज दास को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, पैन कार्ड और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक खाते के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेन-देन कर रहे थे। मामले में दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर वित्तीय लेन-देन और अन्य संलिप्तता की जांच जारी है।

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन या लालच में अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने न दें, क्योंकि ऐसे खाते साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल हो सकते हैं।
📲Get App