🔥 TRENDING साइबर ठगी के म्यूल बैंक खातों पर कांके... Haryana CM Visits Jalandhar, Criticize... Deputy CM Saini Arrives in Jalandhar,... Chirag Paswan Accuses Rahul Gandhi of... Suspicious Death of Returning Migrant... Bihar Students Demand Reforms in BPSC-...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

*साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3.37 करोड़ की शिकायतों से जुड़े तार*

✍️ Reporter: लक्ष्मण सिंह दर्रो 🗓 13 Nov 2026, 03:30 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

**भानुप्रतापपुर।** साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में भानुप्रतापपुर पुलिस ने दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया ह

*साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3.37 करोड़ की शिकायतों से जुड़े तार*

**भानुप्रतापपुर।** साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में भानुप्रतापपुर पुलिस ने दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा के संबंधित खातों का उपयोग म्यूल बैंक खातों के रूप में किए जाने का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, देश के बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से इन खातों के संबंध में कुल 11 साइबर शिकायतें सामने आई हैं। इन शिकायतों में लगभग **3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये** की ठगी का उल्लेख है, जबकि संबंधित खातों में ₹67,850 की राशि होल्ड की गई है।

मामले में पुलिस ने अखिलेश्वर जैन (25), निवासी उत्तामारा और सतीश कुमार उसेंडी (26), निवासी जैपरा, थाना दुर्गूकोंदल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है।

*कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में की गई।*
📲Get App