🔥 TRENDING Abhishek Pathak Rules Out Drishyam 4 D... Salman Khan Shares Rare Father‑Son Mom... Tamil-American Singer Kavi Nyx Shines... Papon's Melodic Sojourn Lights Up Pune... Arijit Singh Announces 9-City India To... DMRC tells Supreme Court Delhi Metro r...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
साइबर क्राइम रोकने के लिए सरकार तत्पर

साइबर क्राइम रोकने के लिए सरकार तत्पर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Aug 2026, 07:17 PM 👁 112
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार में साइबर क्राइम को रोकने के लिएबिहार पुलिस तत्पर है

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अनुसंधान के क्षेत्र में साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना द्वारा जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अवधि में वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की 1,14,918 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें ₹104.05 करोड़ की राशि होल्ड कराई गई। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य साइबर अपराधों से संबंधित 13,642 शिकायतें दर्ज हुईं तथा हेल्पलाइन 1930 पर 1,77,910 कॉल प्राप्त हुए।

जनवरी–जून 2026 के दौरान 9.99 करोड़ रूपये की राशि पीड़ितों को रिफंड कराई गई, 2,942 एफआईआर दर्ज हुईं तथा 552 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा Cyber Intelligence एवं Cyber Prahar अभियान के तहत मोबाइल नंबर, IMEI और म्यूल अकाउंट के विरुद्ध भी व्यापक कार्रवाई की गई हैं।

इस संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री अवकाश कुमार, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना द्वारा दो गई जानकारी
📲Get App