🔥 TRENDING સાબરકાંઠાના હિંમતનગરમાં HIV-એઈડ્સ જાગૃ... કિન્નેર બસમાં ઘૂસીને મુસાફરને માર્યો,... સંસ્કૃત સપ્તાહની ઉજવણી અંતર્ગત પે સેન્... રાજપીપળામાં ભવ્ય સંસ્કૃત ગૌરવયાત્રા યો... મંડ્યા જિલ્લામાં BJP ધારાસભ્યની દીકરીએ... अगले 3 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश...
25 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1000 नागरिकों को किया गया साइबर जागृत

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 25 Aug 2026, 03:48 PM 👁 2
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1000 नागरिकों को किया गया साइबर जागृत

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24.08.2026 को थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो , रजगामार, चैतमा द्वारा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों, औद्योगिक तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के SBI बैंक, पाली के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपका के SBI बैंक, कटघोरा के ग्राम पंचायत धवईपुर , बांकी मोंगरा के SBI बैंक गजरा, रजगामार के पंजाब नेशनल बैंक, बालको के SBI सेक्टर 5, L&T Company तथा BALCO कंपनी गेट के सामने, टी पी नगर के हरिकिशन पब्लिक स्कूल, SBI मेन ब्रांच तथा यूनियन बैंक, कोतवाली के हॉप्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, पसान के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक
में पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को UPI फ्रॉड, साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।
सभी को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।

📢 कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
📲Get App