🔥 TRENDING धर्म के प्रति जागरूक युवा लोगों को दिख... Uttarakhand CM Dhami joins women in tr... Pioneer Edge Questions If Chalda Mahas... Mother jumps into river in Uttarakhand... Delhi High Court to Gain Seven New Jud... Delhi's Chandni Chowk Town Hall to be...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
साइबर जागरूकता और पुलिस क्षमता निर्माण को लेकर IIT कानपुर के निदेशक से महत्वपूर्ण बैठक
Crime

साइबर जागरूकता और पुलिस क्षमता निर्माण को लेकर IIT कानपुर के निदेशक से महत्वपूर्ण बैठक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Aug 2026, 02:42 PM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन में हुई बैठक, SP औरैया अभिषेक भारती ने दिया प्रस्तुतीकरण

कानपुर, 23 अगस्त 2026। कानपुर जोन पुलिस में साइबर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण को और प्रभावी बनाने की दिशा में रविवार को IIT कानपुर के निदेशक डॉ. मणीन्द्र अग्रवाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह पहल ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, IPS के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की जा रही है। बैठक में DIG कानपुर रेंज यमुना प्रसाद, IPS तथा SP औरैया अभिषेक भारती, IPS सहित पुलिस अधिकारियों की टीम मौजूद रही। बैठक के दौरान साइबर अपराधों के प्रति पुलिसकर्मियों की जागरूकता बढ़ाने, तकनीकी क्षमता विकसित करने तथा आधुनिक साइबर चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए IIT कानपुर और कानपुर जोन पुलिस के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर SP औरैया अभिषेक भारती, IPS द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में साइबर जागरूकता, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण तथा पुलिसिंग में तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखा गया। ADG कानपुर जोन के समग्र मार्गदर्शन में शुरू की जा रही यह पहल साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस बल को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
📲Get App