🔥 TRENDING Bollywood Star Kartik Aaryan Congratul... BRO's Project Arunank Bolsters India's... Arunachal Lifter's World Championship... Anti-Dam Protests Turn Violent in Arun... Saifullah Mir Vows to Address J&K Peop... NC Rift Widens After J&K Reshuffle, Om...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

सह्याद्री पर कुल्हाड़ी: भीमाशंकर में 13,500 करोड़ के जलविद्युत प्रोजेक्ट के खिलाफ 'भारतीय जनवादी पार्टी' और पर्यावरणविद हुए आक्रामक

✍️ Reporter: Anil Mallav 🗓 28 Oct 2026, 01:28 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सह्याद्री की जैव विविधता (biodiversity), वन्यजीवों और जल स्रोतों पर गंभीर खतरा मंडराने की आशंका जताई जा रही है।

सह्याद्री पर कुल्हाड़ी: भीमाशंकर में 13,500 करोड़ के जलविद्युत प्रोजेक्ट के खिलाफ 'भारतीय जनवादी पार्टी' और पर्यावरणविद हुए आक्रामक

पुणे प्रतिनिधि. 28 अक्टूबर 2026
भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य के पास कर्जत रायगढ़ में प्रस्तावित टोरेंट पावर के 3,000 मेगावाट क्षमता वाले 'पम्प्ड स्टोरेज' जलविद्युत प्रोजेक्ट को लेकर राजनीतिक और पर्यावरणीय संघर्ष तेज हो गया है। 13,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट की वजह से सह्याद्री की जैव विविधता (biodiversity), वन्यजीवों और जल स्रोतों पर गंभीर खतरा मंडराने की आशंका जताई जा रही है।
प्रमुख मांगें और सवाल:
वृक्ष कटाई का आंकड़ा: प्रोजेक्ट के लिए आखिर कितने हजार पेड़ काटे जाएंगे?
वन भूमि अधिग्रहण: अभयारण्य से सटे कितने क्षेत्र का अधिग्रहण किया जाएगा?
पारदर्शिता: सरकार को मंजूरी clearances और शर्तों से जुड़ी सभी सही जानकारियां सार्वजनिक करनी चाहिए।
सह्याद्री की बलि देकर विकास नहीं चाहिए राजनीतिक चेतावनी
भारतीय जनवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दिवाणजी मल्लाव और उप प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवीण घेमूड ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक धरोहर को नष्ट करके किए जाने वाले विकास का वे विरोध करते हैं.सरकार को इसकी गहन जांच करके वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए।
इसके अलावा, पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री मनाजी भगवंत बोऱ्हाडे पूर्व सैनिक, संगठन सचिव श्री योगेश बापूराव डोळस, कार्यकारिणी सदस्य श्री बबन चंदर कनिच्छे, पुणे जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण शरद मल्लाव और हवेली तालुका अध्यक्ष श्री अंगद बेंगळे ने भी इस प्रोजेक्ट का कड़ा विरोध जताया है।
📲Get App