🔥 TRENDING पत्नी ने दोस्त के लिए करवा चौथ का व्रत... Cyclone Arnab: India on Alert as Storm... Cyclone Arnab Heads Towards Andhra Pra... Mayfair Housing launches 250‑acre polo... अमेठी में मां दुर्गा का विसर्जन, 422 प... Gujarat Groundnut Crop Declines 20.5%,...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

साहिबगंज में कांग्रेस ने 1 नवंबर के देश बचाओ आंदोलन हेतु बैठक बुलाई

✍️ Reporter: Muddin Shekh 🗓 27 Oct 2026, 02:31 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साहिबगंज जिले के कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं विधायक बरकत खान के नेतृत्व में 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान पर बैठक बुलाई गई, जिसमें आगामी 1 नवंबर के दिल्ली आंदोलन की तैयारी पर चर्चा हुई।

साहिबगंज जिले के कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बरकत खान जी की अध्यक्षता में 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में AICC के आंब्जव॔र, मध्य प्रदेश के मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर और डॉ. मुन्नम संजय जी, प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी, साहिबगंज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले देश बचाओ आंदोलन को सफल बनाने हेतु लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने साहिबगंज जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक के बाद दिनेश गुर्जर एवं डॉ. मुन्नम संजय ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान के उद्देश्यों और आंदोलन की तैयारी की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।
📲Get App