🔥 TRENDING પ્રફુલભાઈ પટેલ શામળાજી મંદિરે દર્શન કર... Karnataka MP R Ashok Criticises Rahul... Karnataka Election Commission Receives... Karnataka Opposes Kasturirangan Report... Child Prodigy Vanshika Sharma Writes T... General-caste resentment may have dent...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

साहिबगंज जिला कांग्रेस ने मतदाता सूची में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की

✍️ Reporter: Muddin Shekh 🗓 27 Sep 2026, 02:50 PM 👁 114
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला कांग्रेस कमेटी साहिबगंज ने मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता, प्रभावी आपत्ति-सुनवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।

साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली एवं डेटा प्रबंधन पर चिंता व्यक्त की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बरकत खान ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता, प्रभावी आपत्ति और सुनवाई के साथ-साथ निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से एस.आई.आर. (S.I.R.) के तहत हुए जोड़, विलोपन एवं संशोधनों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। श्री खान ने निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के ऑडिट और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से संबंधित उठे आरोपों की भी स्वतंत्र जांच का आग्रह किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, इस मुद्दे को लेकर 28 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय साहिबगंज से समाहरणालय तक एक विरोध मार्च निकाला जाएगा।
📲Get App