🔥 TRENDING Former Minister Anil Joshi Pays Tribut... निवाई के बेहड़ खनन क्षेत्र में सेल्फी... Air India Express cancels Delhi and Mu... Bidar ciry news Bidar city news અમદાવાદ એ.એન.ટી.એફ. દ્વારા એન.ડી.પી.એસ...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

सागर में अग्निवीर भर्ती रैली: 455 युवाओं ने दर्ज कराई उपस्थिति, 384 दौड में सफल

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 02 Oct 2026, 02:27 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में मध्यप्रदेश के 10 जिलों के युवाओं ने भाग लिया। आज 455 युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 384 दौड़ में सफल हुए।

सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में एक वार्षिक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इस रैली में मध्यप्रदेश के 10 जिलों—ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, श्योपुर, सागर और निवाड़ी—के युवाओं ने अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास एवं दसवीं पास ट्रेड) के पदों के लिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

आज भर्ती प्रक्रिया में कुल 455 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें से 384 उम्मीदवार दौड़ प्रतियोगिता में सफल रहे। दौड़ में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्रवाई और मेडिकल जांच की प्रक्रियाएं जारी हैं।

जिला प्रशासन सागर और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। रैली में युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होने का काफी उत्साह देखा जा रहा है। सेना द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। युवाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आएं।
📲Get App