🔥 TRENDING સુરતમાં દિવાળી માટે ખાદ્ય સુરક્ષા ઝુંબ... बहराइच पुलिस की महिला टीम ने सेपक टकरा... સુરતમાં કિરણ ચોક નજીક fireworks સ્ટોલમ... कटिहार में डी सी ओ रूबी कुमारी के ठिका... રાજકોટમાં દારૂ પાર્ટી પછી ગણપત પટેલની... পশ্চিমবঙ্গের পুণ্য ভূমি থেকে গণতন্ত্র...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सुगौली में लगभग दो किलो चरस की साथ तीन लोग हुए गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 04:57 PM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के सुगौली में 40लाख कि चरस के साथ एस टी एफ ओर पुलिस कि टीम ने गुप्त सुचना पर बंगरा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सुगौली में 40 लाख की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई बंगरा ओवरब्रिज के पास पकड़े गए तस्कर, मुख्य सरगना तक पहुंची पुलिस मोतिहारी के सुगौली में एसटीएफ नारकोटिक्स सेल और स्थानीय थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह और अंचल पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने 1 किलो 970 ग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने दो मोबाइल और तीन नेपाली सिम भी बरामद किए हैं।
सोमवार की रात एसटीएफ नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि रक्सौल से ट्रेन के रास्ते एक व्यक्ति सुगौली पहुंचने वाला है, जिसके पास मादक पदार्थ है। सूचना पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने बंगरा ओवरब्रिज के नीचे वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके झोले से चार पैकेट में 1.970 किलो चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपितों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में चरस सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के मुख्य सरगना के संबंध में अहम जानकारी मिली है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान:गुड्डू साह, हरपुर पूर्वी चंपारण,रामबालक बैठा सिकटा पश्चिम चंपारण,
डोरा राय घोड़ासहन पूर्वी चंपारण है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।


बाईट एसडीपीओ सदर 1 दिलीप कुमार
📲Get App