🔥 TRENDING FIR Filed Against Three Political Part... Supreme Court Warns: ‘Superior’ CEC Un... India's Foreign Minister Accuses Pakis... India’s External Affairs Minister Says... Trump Rejects Iran's Hormuz Proposal,... Bihar Criminal Escapes Police Custody...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सफलता की कहानी-2* *राजमथाई पशुपालकों के लिए विकसित* *भारत जनसेवा अभियान शिविर बना पशुपालकों के लिए सुरक्षा कवच*

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 27 Sep 2026, 06:14 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सफलता की कहानी-2*
*राजमथाई पशुपालकों के लिए विकसित*
*भारत जनसेवा अभियान शिविर बना पशुपालकों के लिए सुरक्षा कवच*
जैसलमेर, 26 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर आयोजन की कड़ी में ग्राम पंचायत राजमथाई में शिविर वास्तव में राजमथाई पशुपालक रुखम कंवर व सीमा चौधरी को उनकी गायों की बीमा पॉलिसी का लाभ शिविर के मौके पर हाथो हाथ मिलने पर इन लाभार्थियों को मन ही मन बहुत खुशी महसूस हुई। साथ ही कई पशुओं की दवा एवं डस्टिंग, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य की आवश्यक की गई जिससे यहां के पशुधन के स्वास्थ्य में आशातीत बेहतरीन सुधान हुआ और पशुपालकों में सरकार इन जनोपयोगी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति अटूट विश्वास बढ़ा।
तहसीलदार हुकम सिंह ने बताया कि राजमथाई जन सेवा अभियान शिविर के दौरान मुख्य मंत्री पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थी रुखम कंवर को 2 गायों की बीमा पॉलिसी के लिए 30 हजार रुपये तथा सीमा चौधरी को भी उनकी 2 गायों की बीमा पॉलिसी के पेटे 39 हजार रुपये का पशु बीमा पॉलिसी का लाभ प्रदान किया गया। इन पशुपालक लाभार्थी ग्रामीणजनों ने इसके लिए राज्य सरकार के मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल का तहेदिल से आभार जताया।
शिविर के अवसर पर ग्राम राजमथाई विकास खण्ड के पदाधिकारीगण, अतिरिक्त विकास अधिकारी शेणी दान, वी ओ विरेन्द्र तथा भारी संख्या में पशुपालक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
📲Get App