🔥 ट्रेंडिंग गुजरात एक्सप्रेसवे पर लग्जरी बस का ट्र... बेमेता में ट्रक-एम्बुलेंस टकराव में एक... वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मारे गए... मेहरुत ब्लू ड्रम हत्या के मामले का फैस... सिख किपान हत्या मामले में विक्रम डिगवा... बिमस्टेक मंत्रियों ने नई दिल्ली में आत...
30 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर में सफाई कर्मियों के सम्मान और कल्याण पर जोर

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 30 सित. 2026, 12:30 PM 👁 17
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में सफाई मित्रों के योगदान को सराहा, सम्मान और सुरक्षा को बताया सरकार का संकल्प

नई दिल्ली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्यजनों ने सहभागिता की। शिविर में सफाई मित्रों, स्वच्छाग्रहियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधा, केंद्र एवं दिल्ली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल तथा PPE और सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सफाई मित्रों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा गया कि वे अपने परिश्रम और सेवाभाव से प्रतिदिन दिल्ली को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी कर्मनिष्ठा को स्वच्छ दिल्ली की शक्ति बताते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता देना सरकार की प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
📲Get App