स्थानीय
सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर खनिज विभाग ने जेसबी और तीन ट्रैक्टर जब्त, अवैध मुरुम एवं रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई
गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही जिले में खनिज विभाग ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मुरुम के अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक जेसबी मशीन और तीन ट्रैक्टर जब्त कर लिए।
सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरुम के अवैध उत्खनन एवं रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक जेसबी मशीन और तीन ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर लिया।
कोटमी क्षेत्र में मुरुम के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसबी मशीन और दो ट्रैक्टर को जब्त कर कोटमी पुलिस चौकी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार मरवाही क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर मरवाही पुलिस थाने में सुरक्षित रखा गया है।
जप्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी श्री आदित्य मानकर सहित जांच दल शामिल रहे। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।