🔥 TRENDING Thieves steal phones worth ₹15 lakh fr... Congress to Mobilise Over 100,000 in B... फर्जी लूट की सूचना देने वाले फंसे, पुल... હિંદુ સમાજ અને મુસ્લિમ સમાજ વચ્ચે જગડો तंबाकू मुक्त खैरथल बनाने हेतु जिला स्त... WBCHSE Releases West Bengal Class 12 S...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सांड दुकान में घुसा, काउंटर के पीछे छिपकर बचे युवक व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 27 Nov 2026, 03:19 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सांड दुकान में घुसा, काउंटर के पीछे छिपकर बचे युवक

व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

खैरथल हीरालाल भूरानी

समीपवर्ती मुंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में गत दिवस शाम करीब 7 बजे दो सांडों की भिड़ंत के बाद इनमें से एक मोबाइल की दुकान में घुस गया। दुकान में बैठे दो युवकों ने काउंटर के पीछे छुपकर जान बचाई। करीब 5 मिनट तक दुकान में उत्पात मचाया और सामान तोड़कर बिखेर दिया। स्थानीय युवकों ने लाठी-डंडों से सांड को बाहर खदेड़ा। व्यापारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगरपालिका आवारा पशुओं को नहीं हटा रही। पिछले दो । महीने में पशुओं के हमले से 5 लोग घायल हो चुके हैं। व्यापारियों ने बाजार से पशुओं को हटाने की मांग की है, नहीं तो बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
📲Get App