🔥 TRENDING PM Modi urges Indians to heed gold pri... જુનાગઢમાં માંગરોળ ખડાયતા વણિક સમાજે શ્... Cert-IN Detects Payment Fraud on Gover... H.M. Shah to Launch Rs 5,610 crore Dev... Varanasi Film to Release in 18 Formats... *फसल बिकने के बाद ही नसीब होता है खाना...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*सिंचाई के पानी की कमी से बदला खेती का ट्रेंड, किसानों का सरसों की ओर बढ़ा रुझान*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 Nov 2026, 09:24 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सिंचाई के पानी की कमी से बदला खेती का ट्रेंड, किसानों का सरसों की ओर बढ़ा रुझान*
*सरसों व कम पानी वाली फसलों पर टिकी अन्नदाता की उम्मीदें*

खैरथल हीरालाल भूरानी

क्षेत्र में इस बार सिंचाई के पानी की भारी कमी के चलते कृषि का तरीका बदल गया है।
मानसून की बेरुखी के कारण किशनगढ़ बास, मुंडावर उपखंड क्षेत्रों में भूजल स्तर और नमी में कमी आई है, जिसका सीधा असर रबी की फसलों पर देखा जा रहा है। पानी की किल्लत को देखते हुए इस बार किसानों का मुख्य रुझान सरसों की खेती की ओर रहा है, वहीं गेहूं की बुवाई के लिए भी कम पानी में तैयार होने वाली उन्नत किस्मों का सहारा लिया जा रहा है। गौरतलब है कि इस बार दोनों ही उपखंडों में कम बारिश होने से खेतों में पर्याप्त
*नमी नहीं बन पाई। ऐसे में किसान कम पानी वाली फलसों की बुवाई कर रहे हैं।*
सिंचाई के जल संकट को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। सिंचाई के सीमित साधनों को देखते हुए खैरथल , हरसौली, मुंडावर के किसानों ने इस बार गेहूं की पारंपरिक किस्मों के बजाय ऐसी किस्मों के बीज बोए हैं, जो कम सिंचाई में भी अच्छी पैदावार दे सकें। किसानों का मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और आखिरी समय तक पानी की व्यवस्था बनी रही, तो गेहूं की यह फसल लागत निकालने में मददगार साबित होगी।
*मंडी के भावों ने बंधाई उम्मीद*
कम पैदावार की चिंता के बीच कृषि उपज मंडी में मिल रहे अच्छे भावों ने किसानों को कुछ हद तक संबल दिया है। वर्तमान में मंडी में सरसों लगभग 9500 रुपए प्रति क्विटल भाव है। किसानों को उम्मीद है कि यदि मंडी में यही तेजी बरकरार रही, तो कम उत्पादन के बावजूद उन्हें आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिलेगी।
📲Get App