🔥 ट्रेंडिंग CWMA ने कर्नाटक को तमिलनाडु को 15 दिनो... नरडाण्याच्या तापी पात्रात धक्कादायक घट... ताहव्वुर राणा का 26/11 आतंकी हमला मामल... पांच बकरियों के बंधे होने वाले शेड से... तमिलनाडु के मधुरंथकम और धारापुरम उपचुन... तमिलनाडु सरकार ने TNEB के नए सीएमडी और...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सभापति हुए सख्त , यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Subhash Mehta 🗓 09 अक्टू. 2026, 08:54 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बांसवाड़ा में सुगम यातायात की सौगात: अब अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई
बांसवाड़ा शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और इसे सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर परिषद सभागार में सभापति मुकेश रावत और डीएसपी रामकुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, कोतवाली थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह और यातायात प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि शहर में जल्द ही एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिन व्यावसायिक परिसरों (कमर्शियल कॉम्प्लेक्स) में बेसमेंट या पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, उन्हें तुरंत नोटिस देकर पार्किंग शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, रोडवेज बस स्टैंड के बाहर खड़ी होने वाली निजी बसों के कारण लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए वहां से निजी बसों के संचालन पर रोक लगाने को कहा गया है। प्रशासन ने सड़कों पर फैली अवैध गुमटियों और अतिक्रमण को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता और वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
📲Get App