🔥 TRENDING શાપરના દસારામ ઓટો ગેરેજમાંથી દારૂની પે... बाड़मेर: एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पीने... સાબરકાંઠા પોલીસે પોશીનામાંથી ૧૩ કિલોથી... હરિદ્વારમાં ધોધમાર વરસાદ, ભારે પવન અને... ମୁଖ୍ୟ ନିର୍ବାଚନ ଆୟୁକ୍ତଙ୍କୁ ନେଇ ଗୁରୁତ୍ୱପ... Bigg Boss 13 Launches Instant Prize Co...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सभी मकान मालिकों को 24 घंटे पहले सूचना दे दी गई थी

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 09 Oct 2026, 06:05 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आज सुबह 9:00 बजे बजे जदो की बड़ी करवायी देखने को मिली कुन्दनपुरा जगतपुरा

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान....कुंदनपुरा जगतपुरा
जयपुर: कुंदनपुरा में अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को लेकर राजस्थान आवासन मंडल की अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में हटाने के निर्देश

गंगा मार्ग की 60 मीटर सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों पर होगी कार्रवाई सड़क में आ रही बाधा को आज जेडीए द्वार तोड़ दिया गया पुलिस प्रशासन की मौजुदगी में यह करवायी गयी

जयपुर। इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना, जयपुर के अंतर्गत गंगा मार्ग की 60 मीटर सड़क सीमा में ग्राम कुंदनपुरा क्षेत्र में आ रहे कथित अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों को लेकर राजस्थान आवासन मंडल ने अंतिम नोटिस जारी किया है।

राजस्थान आवासन मंडल के खंड-13 स्थित आवासीय अभियंता कार्यालय की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में कब्जाधारियों को आगामी 24 घंटे के भीतर अपनी निर्माण सामग्री मौके से हटाने तथा अवैध निर्माण हटाने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्थान आवासन मंडल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संबंधित अवैध निर्माणों को हटाकर सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा।

विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों की निर्माण सामग्री अथवा अन्य सामान को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित कब्जाधारियों की होगी।

अब देखना होगा कि अंतिम नोटिस के बाद संबंधित कब्जाधारी स्वयं अतिक्रमण हटाते हैं या राजस्थान आवासन मंडल पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम देता है।

📍 स्थान: ग्राम कुंदनपुरा, गंगा मार्ग, जयपुर
📅 नोटिस जारी होने की तारीख: 8 अक्टूबर 2026

संवाददाता: जाकिर खान
📲Get App