🔥 TRENDING Speeding Claims Lives of Young Drivers... TVGuide.com Unveils Top 65 Netflix Sho... Ajay Devgn's 'Drishyam 3' Opens with R... Jason Sanjay's Debut Film 'Sigma' Nets... Mandaadi Nets ₹1.38 Cr on Day 23, Whil... Haryana Power Plant Hit with ₹31 Cr Fi...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर जयन्ती प्रसाद कठेरिया का सम्मान समारोह आयोजित

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 03 Oct 2026, 10:15 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा नगर पंचायत के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर जयन्ती प्रसाद कठेरिया के सम्मान समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उनके राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया गया।

जैथरा,आदर्श नगर पंचायत जैथरा के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर जयन्ती प्रसाद कठेरिया के सम्मान समारोह में भाग लिया। इस समारोह का आयोजन उनके उत्कृष्ट सेवाकाल और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

समारोह में विधायक श्री सत्यपाल सिंह राठौर भी उपस्थित रहे। श्री विवेक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि श्री जयन्ती प्रसाद कठेरिया ने अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान राष्ट्र की सुरक्षा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि श्री जयन्तीप्रसाद कठेरिया का योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री विवेक गुप्ता ने श्री जयन्तीप्रसाद कठेरिया के बहुमूल्य योगदान के प्रति हार्दिक सम्मान और अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। साथ ही, उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका आगामी जीवन खुशियों, सम्मान और सफलता से परिपूर्ण रहेगा।
📲Get App