🔥 TRENDING Scientists discover new orchid species... भक्तिमय माहौल में गूंजा अखंड रामधुन, म... શાહીબાગ પોલીસ સ્ટેશનમાં ₹1.5 લાખની કાળ... અમદાવાદમાં ₹1.46 કરોડની સોલાર ઇન્વર્ટર... Next-Gen Smartphones to Feature Graphe... ISRO readies new satellite for precise...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

RWA चुनाव में घमासान, दोनों पैनलों ने ठोका जीत का दावा

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 25 Oct 2026, 02:37 PM 👁 31
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तरपुर एक्सटेंशन में लोकतंत्र का उत्सव, परिणाम पर टिकी निगाहें

छत्तरपुर एक्सटेंशन RWA चुनाव में दिखा भारी उत्साह, उगता सूरज और गिलास के बीच मुकाबला

नई दिल्ली। छत्तरपुर एक्सटेंशन में आज RWA चुनाव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉलोनी में दो पैनल चुनाव मैदान में हैं, जिनके प्रत्याशी क्रमशः ‘उगता सूरज’ और ‘गिलास’ चुनाव चिह्न के साथ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सुबह से ही चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दोनों पैनल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं और समर्थकों को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। चुनावी मुकाबले में किस पैनल को मतदाताओं का अधिक समर्थन मिला है, इसका फैसला मतदान समाप्त होने और मतगणना के बाद सामने आएगा।

अब सभी की निगाहें शाम को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। उगता सूरज और गिलास में से किस पैनल के सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला मतदाता करेंगे।
📲Get App