🔥 TRENDING बलिया की तीन विधानसभा क्षेत्रों में लग... करौली पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की... ED Seizes ₹31.70 Crore, Files Suppleme... ED Seizes ₹31.70 Crore in Chhattisgarh... Army Officers Arrested in Punjab Over... Sukhbir Badal Questions Sanjeev Arora’...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Business

रायबरेली में लगेगा सरस मेला महिला समूह के उत्पादों को मिलेगा बाजार

✍️ Reporter: NAGENDRA KUMAR 🗓 31 Oct 2026, 06:32 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फ्री फॉर्म क्लब में होगा आयोजन सरकारी योजनाओं का भी किया जाएगा प्रचार प्रसार

रायबरेली में लगेगा सरस मेला, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

रिफॉर्म क्लब में होगा आयोजन, सरकारी योजनाओं का भी किया जाएगा प्रचार-प्रसार

रायबरेली। जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सरस मेले के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं की जानकारी मिल सके।

सरस मेले का आयोजन शहर के रिफॉर्म क्लब में किया जाएगा। इस आयोजन से महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में मदद मिलेगी।
📲Get App