🔥 TRENDING Pune Woman Found Hanging; Husband Arre... Police Arrest Suspect in Child Rape-Mu... Vijay Deverakonda's Ranabaali to Strea... Rajinikanth's Prime Video Lineup: Movi... Diwali 2026: 9 Must‑Watch OTT Releases... Paramount releases gothic‑horror ‘Eben...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

राधा मदन मोहन भोजन शाला के सहयोग से करौली में 10 नई बैंचों का निःशुल्क उद्घाटन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 03 Nov 2026, 04:40 AM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोमवार को करौली के डिलेवरी वार्ड में राधा मदन मोहन भोजन शाला के तत्वाधान में 10 नई बैंचें स्थापित की गईं, जिनका उद्घाटन सीएमएचओ सतीश चंद मीना ने किया।

सोमवार को करौली के डिलेवरी वार्ड में राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजन शाला के तत्वाधान में भामाशाहों के सहयोग से 10 नई बैंचें स्थापित की गईं।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सतीश चंद मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, और कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश जिंदल अध्यक्ष ने की। नीरज शर्मा कंपाउडर एवं गंगाराम प्रजापत ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का माला साफा पहनाकर स्वागत किया तथा बैंचों का फीता काटकर सीएमएचओ सतीश चंद मीना ने उद्घाटन किया।

सतीश चंद मीना ने कहा कि चिकित्सालय में बैंच स्थापित करना पवित्र कार्य है और इससे मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को बैठने की सुविधा मिलेगी।

बैच देने वाले भामाशाह मदन मोहन भोजन शाला, वैशाली लोधा, रामस्वरूप गौड़ नानपुर, भुवनेश उपाध्याय, ज्योति एजेंसी, मित्तल क्लासेज, बाबू लाल सर्राफ, बाबू लाल प्रजापति एवं समिति पदाधिकारी नरेंद्र चक्की वाले, नारायण महावर, शिक्षक गंगाराम प्रजापत, नीरज शर्मा कंपाउडर, अरविंद शर्मा कंपाउडर पेंटर बहादुर माली, बूंदी लाल मीना, बद्री लाल प्रजापत, विष्णु, मानसिंह, अरविंद शर्मा कंपाउडर, गरिमा शर्मा, जगमोहन माली, लखन गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App