🔥 ट्रेंडिंग અમરેલી RTO કચેરીમાં દારૂની બોટલોનો જથ્... मिज़ोरम ने जापान में युवाओं के लिए नौक... अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को घर में... अरुणाचल में सियांग सर्वेक्षण पर हिंसा... सेवा संकल्प उत्सव में अरुणाचल प्रदेश क... आईजीपी कश्मीर ने बुदगाम के वार्षिक उर्...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

🩺 राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य

✍️ रिपोर्टर: Samsuddin ali shaikh 🗓 09 अक्टू. 2026, 11:18 PM 👁 25
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राठ के रानी गेट स्थित लल्ला भाईजान पेट्रोल पंप लेबर अड्डे पर श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया

, हमीरपुर
दिनांक: 08 अक्टूबर, 2026

*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

*श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गईं दवाएं, कल्याणकारी एवं पेंशन योजनाओं की दी गई जानकारी*

हमीरपुर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को राठ के रानी गेट स्थित लल्ला भाईजान पेट्रोल पंप लेबर अड्डे पर श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर, वजन एवं BMI की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने श्रमिकों को पौष्टिक आहार, पर्याप्त जल सेवन, स्वच्छता तथा उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं मोटापे से बचाव के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री दामोदर प्रसाद अग्रहरि ने श्रमिकों को उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद की शिक्षा, कन्या विवाह, मातृत्व सहायता, चिकित्सा एवं खेलकूद योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक पंजीकरण कराने की अपील की।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विजयपाल सोनकर ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) में पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने तथा कार्यस्थल पर हेलमेट, सेफ्टी शूज, दस्ताने एवं मास्क जैसे सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिष्ठान प्रबंधन को भी श्रमिकों की सुरक्षा संबंधी वैधानिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App