🔥 TRENDING Haryana's Paddy Arrivals Drop 16% to 1... छत्रपती संभाजीनगर में नशा‑गोली तस्कर श... Isgec Heavy Engineering hits Rs 23.87... 105 Elephants Ravage Paddy Fields of 1... ED Seizes Rs 26.4 crore Property Linke... Four Undertrials Escape from Chhattisg...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लखनऊ के दो योगाचार्यों का चयन, शहर का बढ़ाया गौरव

✍️ Reporter: Mahesh 🗓 17 Nov 2026, 10:26 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आचार्य सुरेश कुमार और डॉक्टर महेश लाल का राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता मे निर्णायक मण्डल मे चयन

लखनऊ। योग के क्षेत्र में लखनऊ के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ योगाचार्यों डॉ. महेश लाल और आचार्य सुरेश कुमार का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में निर्णायक (जज) के रूप में किया गया है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 13 जनवरी 2027 तक कर्नाटक के ऐतिहासिक शहर मैसूर में आयोजित होगी। देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

डॉ. महेश लाल और आचार्य सुरेश कुमार लंबे समय से योग के प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और प्रतियोगिताओं के आयोजन से जुड़े हुए हैं। दोनों ने अपने अनुभव, समर्पण और योग के प्रति प्रतिबद्धता से प्रदेश में योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उनकी नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत अनुभव और योग के क्षेत्र में योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और लखनऊ के लिए भी गर्व का विषय है।

योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों योगाचार्यों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संस्था का कहना है कि योग, भारतीय पारंपरिक खेलों और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए उसका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। साथ ही यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों और योग साधकों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
📲Get App