🔥 ट्रेंडिंग ಜಾಗತಿಕ ಬಾಕ್ಸ್ ಆಫೀಸ್‌ನಲ್ಲಿ ಹೊಸ ದಾಖಲೆ ಬರ... ರಾಮಾಯಣ ಚಿತ್ರ 12ನೇ ದಿನದಲ್ಲಿ 600 ಕೋಟಿ ರೂ... ಸನ್ನಿ ಡಿಯೋಲ್ ನಟಿಸಿದ 'ಸೂರ್ಯ' ಚಿತ್ರ 2027... गडचिरोली: आलापल्ली-सिरोंचा महामार्गाची... ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಪಿಂಕ್ ಲೈನ್ ಮೆಟ್ರೋ ಸಂಚಾರ ಆರಂಭ... ಪ್ರೇಮದ ಊರಲ್ಲಿ 50 ದಿನಗಳ ಯಶಸ್ವಿ ಪ್ರದರ್ಶನ...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पंकज गुप्ता ने पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को दी शुभकामनाएं।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 नव. 2026, 05:07 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Pankaj Gupta Citizen Reporter, Need24 News

उरई, जालौन। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर Need24 News के सिटीजन रिपोर्टर पंकज गुप्ता ने समस्त पत्रकार साथियों एवं मीडिया कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंकज गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के बल पर ही एक सशक्त एवं जागरूक राष्ट्र का निर्माण संभव है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने तथा समाज तक सत्य और निष्पक्ष खबरें पहुंचाने में पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों को प्रसारित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का सशक्त माध्यम भी है। पंकज गुप्ता ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस की सभी पत्रकार साथियों एवं मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
📲Get App