🔥 ट्रेंडिंग आरबीएसई 2026 की 5वीं और 8वीं कक्षा के... हाई कोर्ट ने चेतावनी दी: अवैध इमारतें... डीएमके के नेता स्टालिन दहापुराम में 2... ‘Gem Granites’ के मालिक वीरमणि और दो स... तामिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने शुरू... NEET PG सीट मैट्रिक्स 2024: 11,000 नई...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष का गठबंधनसिर्फ नाम का रह गया है

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 02 अक्टू. 2026, 12:20 PM 👁 15
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद ओर कांग्रेस में विधानपरिषद के चुनाव में उम्मीदवार को लेकर घमासान है

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर सासाराम से है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने राजद तथा कांग्रेस के बीच विधान परिषद के चुनाव में उम्मीदवार को लेकर घमासान पर बयान दिया है तथा कहा है कि महागठबंधन सिर्फ नाम का रह गया है। उसमें शुरू से ही सिर फुटऊअल की स्थिति रही है। स्वार्थ के नाम पर एकत्र हुए लोगों की यही स्थिति होती है। उन्होंने सासाराम में कहा कि स्वार्थ के नाम पर बनी गठबंधन में इसी तरह की स्थिति होती है। उन लोगों का कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है। यही कारण है कि विपक्ष की आज यह दुर्दशा है और आने वाले समय में भी यही स्थिति बनी रहेगी। उपेंद्र कुशवाहा आज सासाराम के गांधी स्मारक पर गांधी जयंती पर माल्यार्पण कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन सिर्फ कहने को रह गया है, सभी लोग अपने हिसाब से अपना काम करते रहते हैं।

बाईट उपेंद्र कुशवाहा (RLM सुप्रीमो)
📲Get App