🔥 TRENDING भागलपुर में दिखा नया प्रवासी पक्षी, पक... किशनगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, दो की... બેંગલુરુ: ફ્લિપકાર્ટ ડિલિવરી બોય બાથરૂ... भोपाल में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता म... Women March in India Calling for Safet... R Veeramani Booked Under Goondas Act i...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष का गठबंधनसिर्फ नाम का रह गया है

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Oct 2026, 12:20 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद ओर कांग्रेस में विधानपरिषद के चुनाव में उम्मीदवार को लेकर घमासान है

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर सासाराम से है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने राजद तथा कांग्रेस के बीच विधान परिषद के चुनाव में उम्मीदवार को लेकर घमासान पर बयान दिया है तथा कहा है कि महागठबंधन सिर्फ नाम का रह गया है। उसमें शुरू से ही सिर फुटऊअल की स्थिति रही है। स्वार्थ के नाम पर एकत्र हुए लोगों की यही स्थिति होती है। उन्होंने सासाराम में कहा कि स्वार्थ के नाम पर बनी गठबंधन में इसी तरह की स्थिति होती है। उन लोगों का कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है। यही कारण है कि विपक्ष की आज यह दुर्दशा है और आने वाले समय में भी यही स्थिति बनी रहेगी। उपेंद्र कुशवाहा आज सासाराम के गांधी स्मारक पर गांधी जयंती पर माल्यार्पण कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन सिर्फ कहने को रह गया है, सभी लोग अपने हिसाब से अपना काम करते रहते हैं।

बाईट उपेंद्र कुशवाहा (RLM सुप्रीमो)
📲Get App