🔥 TRENDING User Searches for 'zoologicalsurveyind... Thudakkam to Debut on JioHotstar from... Rida Tharana Blasts Sahil Salathia for... Aditi Rao Hydari, Siddharth Join Lust... Ajay Devgn’s Drishyam 3 Trailer Releas... Trailer for 'Drishyam: The Conclusion'...
06 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात पुलिस की अपील, 12 सितंबर को होगा आयोजन
Local

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात पुलिस की अपील, 12 सितंबर को होगा आयोजन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Sep 2026, 11:00 AM 👁 2
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान के निस्तारण का मिलेगा अवसर, यातायात पुलिस ने नियमों के पालन की अपील की

कानपुर। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा वाहन चालकों एवं आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय कानपुर नगर में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर वाहन चालकों को अपने वाहनों से संबंधित ट्रैफिक चालान का निस्तारण जनपद न्यायालय के माध्यम से कराने का अवसर मिलेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित चालान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लोक अदालत का लाभ उठाएं। यातायात पुलिस के अनुसार चालान से संबंधित जानकारी के लिए यातायात पुलिस अथवा जनपद न्यायालय से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

📅 दिनांक: 12 सितंबर 2026
📍 स्थान: जनपद न्यायालय, कानपुर नगर

यातायात पुलिस की अपील— यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
📲Get App