🔥 TRENDING Karnataka CM Defends Rs 8‑per‑Litre Mi... Amit Shah Arrives in Chennai to Chair... Sugarcane Farmers Demand ₹5,500/tonne,... Tamil Nadu CM Vijay to Attend World Ec... Tamil Nadu to Impose New Environmental... Thevar Jayanthi Guru Puja Commences Un...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

राष्ट्रीय एकता दिवस पर IG झांसी आकाश कुलहरि ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पुलिसकर्मियों को दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Oct 2026, 08:13 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ।

झांसी। भारत रत्न एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर IG झांसी आकाश कुलहरि ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान IG आकाश कुलहरि ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति स्वयं को समर्पित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, देश की एकता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
📲Get App