🔥 TRENDING ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟ... Second Darjeeling Film Festival Opens... Mizoram University Announces 2026 Gues... Centre Sanctions ₹710 Crore for 509 Km... CM Pema Khandu Announces Sacred Relics... Ladakh Governor Sinha Praises Article...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेकर सरदार पटेल को किया नमन, गुरुकुल में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 31 Oct 2026, 07:00 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेकर सरदार पटेल को किया नमन, गुरुकुल में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश



राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रामेष्ट वेद संस्कृत गुरुकुलम में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के राष्ट्रहित, संस्कार और सामाजिक समर्पण से जुड़े विचारों को भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया। उनके विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

गुरुकुल के प्राचार्य डॉ. घनश्याम हरदेनियां ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, नागरिकों के कर्तव्यबोध और आपसी सद्भाव में निहित है। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं पर गर्व करते हुए आधुनिक ज्ञान-विज्ञान में दक्ष बनने तथा अनुशासन, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। समापन पर सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, सामाजिक सद्भाव और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
📲Get App