National
राष्ट्रगान की गूंज के साथ संपन्न हुआ गौरव और विरासत का उत्सव
राष्ट्रगान की गूंज से गूंजा स्टेशन परिसर, राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश देकर यादगार बना स्टेशन महोत्सव का समापन
झाँसी। झाँसी मंडल की प्लेटिनम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य स्टेशन महोत्सव का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ। महोत्सव के अंतिम क्षणों में राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे परिसर को राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान में सहभागिता की। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। झाँसी मंडल की गौरवशाली विरासत और भारतीय रेल के ऐतिहासिक योगदान को समर्पित स्टेशन महोत्सव ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोहों और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से लोगों को रेलवे की समृद्ध परंपरा से जोड़ने का कार्य किया। राष्ट्रगान के साथ महोत्सव का समापन समारोह की गरिमा और देशभक्ति के भाव को और भी यादगार बना गया।