🔥 ट्रेंडिंग कलवा, भास्कर नगर में साधा विद्या मंदिर... जैसलमेर के खुहड़ी थाना के चेलक गांव में... પ્રધાનમંત્રી નરેન્દ્ર મોદીના 25 વર્ષ ગ... સુરત જિલ્લામાં મહેસૂલી કર્મચારીઓની અનિ... பள்ளி மாணவர்களின் சுகாதார விழிப்புணர்வ... पानीखैती, असम में तीन दुर्घटना पीड़ितो...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

रिश्वत मांगने वाले सरकारी कर्मचारियों की करें शिकायत, 9454402484 पर दें सूचना

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 07 अक्टू. 2026, 11:04 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस, राजस्व, शिक्षा, बिजली, वन, पीडब्ल्यूडी समेत विभिन्न विभागों में रिश्वत मांगे जाने पर 9454402484 पर फोन/व्हाट्सऐप से करें शिकायत।

लखनऊ। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की ओर से आमजन से सतर्क रहने और रिश्वतखोरी की सूचना देने की अपील की गई है।
बताया गया है कि यदि किसी सरकारी विभाग—जैसे पुलिस, राजस्व, शिक्षा, विकास प्राधिकरण, बैंक, बिजली, वन, लोक निर्माण विभाग अथवा अन्य विभाग में कार्यरत कोई अराजपत्रित कर्मचारी किसी काम के बदले घूस या रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश को दी जा सकती है। इसके लिए नागरिक फोन अथवा व्हाट्सएप नंबर 9454402484 पर अपनी शिकायत या सूचना भेज सकते हैं। आमजन से अपील की गई है कि रिश्वत की मांग किए जाने पर मामले की सूचना संबंधित संगठन तक पहुंचाएं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
शिकायत/सूचना के लिए: फोन/व्हाट्सएप: 9454402484
📲Get App