🔥 TRENDING Three Doctors Suspended by Odisha Heal... Supreme Court permits one-time Karthig... Canada designates gangster Goldy Brar... મોરબીમાં ડમ્પર હિટ-એન્ડ-રનથી પિતા-પુત્... करौली में अंजनी मां के वार्षिक देवउठनी... Low Pressure Over Bay of Bengal May Tr...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*रिश्तों की नींव और हमेशा साथ निभाने का एहसास*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 Nov 2026, 07:45 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*रिश्तों की नींव और हमेशा साथ निभाने का एहसास*

खैरथल हीरालाल भूरानी

किसी भी रिश्ते की शुरुआत आकर्षण से हो सकती है, बातचीत से नजदीकियाँ बढ़ सकती हैं और प्यार से दो लोग एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं, लेकिन किसी रिश्ते को जिंदगी भर निभाने के लिए सिर्फ प्यार काफी नहीं होता, उसके लिए भरोसा होना बहुत जरूरी है। क्योंकि किसी से यह कहना आसान है कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ, लेकिन किसी से यह कहना और महसूस कराना कि मुझे तुम पर भरोसा है बहुत बड़ी बात होती है। भरोसा सिर्फ यह नहीं है कि सामने वाला आपको धोखा नहीं देगा। भरोसे का असली मतलब है कि आप अपनी कमजोरियाँ, अपनी गलतियाँ, अपने डर और अपने दिल की अनकही बातें उसके सामने बिना किसी झिझक के रख सकें। भरोसा वह एहसास है, जहाँ आपको हर बात साबित नहीं करनी पड़ती। जहाँ आपकी खामोशी को भी समझा जाता है, जहाँ आपकी आँखों की उदासी को पढ़ लिया जाता है और जहाँ आपकी गलतियों पर आपको छोड़ने के बजाय संभालने की कोशिश की जाती है। एक खूबसूरत रिश्ता वह नहीं होता जिसमें कभी झगड़े न हों, कभी गलतफहमियाँ न हों या कभी नाराजगी न आए। खूबसूरत रिश्ता वह होता है जिसमें नाराजगी के बावजूद एक-दूसरे को खोने का डर नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने की इच्छा होती है। याद रखिए, इंसान दुनिया के सामने मजबूत होने का दिखावा कर सकता है, लेकिन अपने किसी खास इंसान के सामने वह कमजोर पड़ना चाहता है। वह चाहता है कि कोई ऐसा हो जिसके सामने उसे हर समय अच्छा बनने का नाटक न करना पड़े। लेकिन भरोसा काँच की तरह होता है। एक बार टूट जाए तो उसे जोड़ना संभव है, मगर पहले जैसी पारदर्शिता और मजबूती वापस लाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए किसी का भरोसा जीतने में बेशक साल लग जाते हैं, लेकिन उसे टूटने में एक पल भी नहीं लगता। क्योंकि प्यार में साथ रहना खूबसूरत है, लेकिन भरोसे के साथ साथ निभाना उससे भी ज्यादा खूबसूरत है।
*आखिर में बस इतनी सी बात...*
किसी की जिंदगी में वह इंसान बनिए जिसके पास आकर उसे सुकून मिले, डर नहीं। जिसे अपनी बातें बताने से पहले सौ बार सोचना न पड़े। क्योंकि जिंदगी में सबसे खुशनसीब वह इंसान नहीं जिसे बहुत प्यार करने वाला मिल जाए, बल्कि वह है जिसे ऐसा इंसान मिल जाए जिसके सामने वह बिना किसी डर के खुद जैसा रह सके। प्यार आपको करीब लाता है, लेकिन भरोसा आपको हमेशा के लिए जोड़कर रखता है।
- सोनम प्रभु प्रेमी
📲Get App