🔥 TRENDING बिहार के स्वास्थ मंत्री पटना साहिब स्थ... મહેસાણા-મોઢેરા રોડ પર ખોદકામને કારણે ટ... ఎల్లారెడ్డిపేట జాతరలో తప్పిపోయిన బాలిక... उन्नाव में दर्दनाक हादसा: बहन को लेने... આજે ગુજરાત સરકારના વન અને પર્યાવરણ મંત... Karan Johar Warns: Social Media Algori...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राशन कार्ड जमा कराने का कोई निर्देश नहीं, वसूली करने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई बीएसओ

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 24 Nov 2026, 07:44 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राशन कार्ड जमा कराने का कोई निर्देश नहीं, वसूली करने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई बीएसओ

तमाड़। तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में कुछ जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों द्वारा राशन कार्डधारियों पर कार्ड जमा कराने का दबाव बनाने तथा नया राशन कार्ड प्रिंट कराने के नाम पर 150 से 200 रुपये तक की वसूली किए जाने की चर्चा सामने आ रही है। इस मामले को लेकर राशन कार्डधारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इस संबंध में तमाड़ प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) प्रदीप मंडल से संपर्क कर जानकारी ली गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राशन कार्ड जमा कराने के लिए विभाग की ओर से डीलरों को कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। यदि कोई डीलर दबाव बनाकर राशन कार्ड जमा करा रहा है या नया राशन कार्ड प्रिंट कराने के नाम पर 150 से 200 रुपये तक की राशि वसूल रहा है, तो यह पूरी तरह गलत है।

बीएसओ ने कहा कि ऐसे मामलों की शिकायत मिलने पर संबंधित डीलरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने राशन कार्डधारियों को स्पष्ट किया कि वे अपनी सुविधानुसार कहीं से भी अपना राशन कार्ड प्रिंट करा सकते हैं। किसी भी डीलर को जबरन राशन कार्ड जमा कराने या इसके नाम पर पैसे वसूलने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने राशन कार्डधारियों से अपील की कि यदि कोई डीलर इस तरह का दबाव बनाता है या अवैध रूप से पैसे की मांग करता है, तो इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से करें।
📲Get App