🔥 TRENDING Maharashtra Police Bust Illegal Call C... Man Dies After Moneylender Threatens t... Congress in-charge Sachin Pilot visits... Weekly Special Train Udaipur-Delhi Sar... बिहार के मधुबनी जिले में स्थित एकादश र... શ્રી જે.એ. સંઘવી હાઈસ્કૂલ, રાજુલા ખાતે...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ररिया, 16 अक्टूबर 2026
Politics

ररिया, 16 अक्टूबर 2026

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 17 Oct 2026, 12:14 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों की प्रेक्षक द्वारा समीक्षा बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिप

ररिया, 16 अक्टूबर 2026
कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 की तैयारियों की प्रेक्षक द्वारा समीक्षा
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आज दिनांक 16.10.2026 को परमाण सभागार, अररिया में 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा, भा. प्र.से. की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार सहित सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले के सभी 11 मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (AMF) की स्थिति, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, मतदान दलों के रैंडमाइजेशन, मतदान सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण, निर्वाचक सूची की मार्क्ड कॉपी तथा मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की समीक्षा की गई।
प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में नियंत्रण कक्ष के संचालन, संचार व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, उड़नदस्ता दल (FST) की निगरानी एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने तथा प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
साथ ही प्रेक्षक महोदय द्वारा खेल भवन, अररिया स्थित सामग्री एवं मतदान दलों के डिस्पैच सेंटर तथा अररिया अंचल कार्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत अररिया जिले में मतदान दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निर्धारित है। निर्वाचन की सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित कोषांगों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
📲Get App