🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली में अक्टूबर 2026 में एक भी 'अच्... दिल्ली में 1 नवंबर से प्रदूषण नियंत्रण... हरियाणा के किसान शक्कर के दाम में बढ़ो... कलेक्टर ने वरला तहसील के केरमला में 'ए... सरकार की बिजली योजना पर पाँच गाँवों ने... मुम्बई CBI ने 2009 हत्या योजना में छोट...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

रणवीर सिंह अटवाल का गामछ- कणा में जनसंपर्क, ग्रामीणों का जोरदार स्वागत

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 31 अक्टू. 2026, 06:19 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा के उम्मीदवार रणवीर सिंह अटवाल ने गामछ व कणा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें जोरदार स्वागत मिला।

पंचायती राज चुनाव के संदर्भ में जिला परिषद वार्ड नंबर 8 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा उम्मीदवार रणवीर सिंह अटवाल ने गामछ व कणा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्हें जगह-जगह जोरदार स्वागत मिला और कार्यकर्ताओं में उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

रणवीर सिंह अटवाल ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।

जनसंपर्क के दौरान नरेश बैरागी, रामस्वरूप नरेड़ा, शिवकांत श्रृंगी, ओम बैरागी, गामछ पूर्व सरपंच बृजमोहन गुर्जर, बंशीधर गुर्जर तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App