Politics
रेणु जांगू बनीं हनुमानगढ़ जिला प्रमुख, 30 मतों से दर्ज की शानदार जीत
रेणु बनीं हनुमानगढ़ जिला प्रमुख, 30 मतों से दर्ज की शानदार जीत
हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को जिला प्रमुख पद के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी रेणु ने शानदार जीत दर्ज की। रेणु को 30 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी सरस्वती देवी को 7 मत मिले। जिला परिषद के सभी 37 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।
रेणु ने 23 मतों के अंतर से जीत हासिल कर जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। निर्वाचन प्रक्रिया जिला परिषद कार्यालय के मीटिंग सभागार में रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी रेणु ने सुबह 10:29 बजे तथा भाजपा प्रत्याशी सरस्वती देवी ने 10:42 बजे नामांकन दाखिल किया। संवीक्षा में दोनों नामांकन सही पाए गए और नाम वापसी की समय सीमा तक किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
इसके बाद गुप्त मतदान कराया गया। मतगणना में रेणु को 30 और सरस्वती देवी को 7 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रेणु को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा उन्हें पद की शपथ दिलवाई।
इस जीत के साथ रेणु हनुमानगढ़ जिला परिषद की नई जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं।