🔥 ट्रेंडिंग संगम वihar में 25 वर्षीय पर गोलीबारी,... जैलेर 2 का OTT पर रिलीज़: तारीख, प्लेट... एमआरपीएल ने रिफ़ाइनरी आग के बाद न्यूनत... इक्‍सिलेंट रिश्ते के कारण 22 साल के यु... सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमी' का ट्रेल... सावधान! वारिसलीगंज और नवादा में तेजी स...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रानी अवंतीबाई की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
राजनीति

रानी अवंतीबाई की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 अग. 2026, 09:28 PM 👁 102
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मातृभूमि के लिए रानी अवंतीबाई का त्याग और साहस सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

लखनऊ। वीरता और साहस की प्रतीक महान वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रानी अवंतीबाई के अदम्य साहस, शौर्य और त्याग को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। उनका जीवन देशभक्ति, वीरता और बलिदान की प्रेरणादायी मिसाल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी अवंतीबाई जैसी महान वीरांगनाओं के अद्भुत पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को देशवासी सदैव स्मरण करते रहेंगे। उनके साहस और त्याग के प्रति हर भारतवासी सदैव नतमस्तक रहेगा।
📲Get App