🔥 TRENDING 25-Year-Old Killed in Shooting at Sang... Jailer 2 Set for OTT Release: Date, Pl... MRPL Reports Minimal Disruption After... Couple Arrested for Murder of 22-Year-... Salman Khan's 'Maatrubhumi' Trailer to... सावधान! वारिसलीगंज और नवादा में तेजी स...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रानी अवंतीबाई की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Politics

रानी अवंतीबाई की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Aug 2026, 09:28 PM 👁 101
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मातृभूमि के लिए रानी अवंतीबाई का त्याग और साहस सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

लखनऊ। वीरता और साहस की प्रतीक महान वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रानी अवंतीबाई के अदम्य साहस, शौर्य और त्याग को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। उनका जीवन देशभक्ति, वीरता और बलिदान की प्रेरणादायी मिसाल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी अवंतीबाई जैसी महान वीरांगनाओं के अद्भुत पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को देशवासी सदैव स्मरण करते रहेंगे। उनके साहस और त्याग के प्रति हर भारतवासी सदैव नतमस्तक रहेगा।
📲Get App