रामदेवरा मेले में चौबीस घंटे हो रही है विद्युत आपूर्ति* *बेहतर विद्युत व्यवस्था से मेलार्थियों को विद्युत सुविधा का मिल रहा है लाभ
Watch on:
▶️ YouTube
*रामदेवरा मेले में चौबीस घंटे हो रही है विद्युत आपूर्ति*
*बेहतर विद्युत व्यवस्था से मेलार्थियों को विद्युत सुविधा का मिल रहा है लाभ*
*मेले में 11 किलोमीटर खुली तारों को इंसुलेटेड तारों से बदला, 12 नए ट्रांसफार्मर लगाए*
जैसलमेर, 18 सितम्बर। लोक देवता बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में देशभर से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किये गये है। इसी का परिणाम है कि मेले के दौरान 24 घंटे विद्युत आपूर्ति रहने से मेलार्थियों को विद्युत सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है एवं वे रात्रि में सुगमता के साथ आवागमन कर रहे है।
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता भैराराम चौधरी एवं अधिशासी अभियंता मोहनराम बैरल के निर्देशन में विद्युत व्यवस्था का मेले में उचित प्रबंध किया गया है। विद्युत व्यवस्था की प्रभावी मोनिटरिंग कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है। कनिष्ठ अभियंता विद्युत मनीष कुमार ने बताया कि मेला अधिकारी रामदेवरा एवं उपखण्ड अधिकारी हीरसिंह चारण के निर्देशों की पालना में मेले से पूर्व रामदेवरा में करीब 11 किलोमीटर तक गलियों एवं सड़कों पर लगी खुली विद्युत तारों को हटाकर इंसुलेटेड तार लगाए गए। वहीं, 11 हजार केवी की खुली लाइनों को भी इंसुलेटेड तारों से बदला गया, जिससे विद्युत व्यवस्था और अधिक सुरक्षित हो गयी है।
उन्होने बताया कि मेले के दौरान बढ़ने वाले विद्युत भार को देखते हुए 12 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मेला क्षेत्र सहित रामदेवरा में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आए, इसके लिए नियमित कर्मचारियों के अलावा पांच अतिरिक्त एफआरटी (थ्त्ज्) टीमें की तैनात है। इसके साथ ही निगम स्तर से अलग टीम का भी आदेश किया गया है, जो मेला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रही है।
विद्युत विभाग की टीम में इंद्राज, भंवरलाल, चंदन एवं हिमताराम सहित अन्य कर्मचारी भी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों की सक्रियता के चलते मेले के दौरान विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। विद्युत विभाग के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 24 घंटे विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए माकूल व्यवस्था की गई है कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। यहां पर हर वक्त विद्युत व्यवस्था से संबंधित जानकारी एवं समस्या के निस्तारण के लिए तत्पर कार्रवाई की जा रही है।