🔥 TRENDING 150 New Electric Buses to Join Delhi’s... Bihar: Sushant Singh Rajput family dem... भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद... વઘઈની કરિયાણાની દુકાનમાંથી ચોરી, અંકલે... घोरहुंआ मुसहरी में शराबबंदी जागरूकता अ... બનાસકાંઠા જિલ્લા પોલીસ વડા SP શ્રી પ્ર...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रामपुर थाना क्षेत्र में 27लाख फिरौती के लिए युवक का अपहरण
Crime

रामपुर थाना क्षेत्र में 27लाख फिरौती के लिए युवक का अपहरण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Sep 2026, 09:46 PM 👁 64
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामपुर थाना क्षेत्र से 27लाख रुपए फिरौती के लिए अपहृत युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद किया ओर घटना में शामिल में दो पुरुष ओर एक महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है

गयाजी सी अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में 27 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, इंस्टाग्रामपर प्रेमजाल बिछाकर बुलाया





गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में 27 लाख रुपये की फिरौती के लिए युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शोभा देवी ने रामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा सिकरिया मोड़ जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर तक परिजनों से फोन पर बात हुई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बाद में परिजनों को फोन और मैसेज के जरिए 27 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई।
मामले की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग के आधार पर करीब 8 से 12 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। कार्रवाई के दौरान अपहरण की साजिश में शामिल दो पुरुष और एक महिला समेत आरोपियों को पकड़ा गया है।
इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल बिछाकर बनाया था शिकार
जांच में पुलिस के सामने आया कि युवक को कथित तौर पर इंस्टाफ्रामके जरिए टारगेट किया गया। एक महिला ने उससे बातचीत शुरू कर प्रेम संबंध का झांसा दिया और मिलने के लिए सिकरिया मोड़ बुलाया। वहां पहुंचने के बाद युवक का अपहरण कर लिया गया और उसका मोबाइल बंद कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, अपहरण के पीछे पैसे की वसूली का विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस युवक का अपहरण किया गया, उसके पिता से नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ रकम ली गई थी। इसी बकाया रकम को वसूलने के उद्देश्य से अपहरण की साजिश रची गई और फिर परिवार से 27 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई।
नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि एसएसपी के स्पष्ट निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में अपहृत युवक को बरामद कर लिया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App