🔥 TRENDING Telangana TOSS SSC & Inter 2026 Result... Apple Restores Most Services After Int... Telangana Launches Rs 5 Lakh Insurance... Congress readies five‑point agenda for... Kanak News Odisha Releases 9AM Weather... CM Naidu Urges Immediate Assistance fo...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में आग की घटना को लेकर फैली चर्चाओं पर कंपनी प्रबंधन ने दी सफाई

✍️ Reporter: Akhilish Tripathi 🗓 18 Nov 2026, 12:49 PM 👁 31
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कचरे में लगी आग को कंपनी में लगी आग बताने की चर्चा, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सिंह ने स्पष्ट किया वास्तविक स्थिति

रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में आग की घटना को लेकर फैली चर्चाओं पर कंपनी प्रबंधन ने दी सफाई

कचरे में लगी आग को कंपनी में लगी आग बताने की चर्चा, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सिंह ने स्पष्ट किया वास्तविक स्थिति

संवाददाता अखिलेश त्रिपाठी | neet24

रामपुर बटुरा। रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में कार्यरत जय अंबे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लेकर आग की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं फैलने लगीं। कई जगहों पर कंपनी में भीषण आग लगने की खबर सामने आने से लोगों के बीच असमंजस और चिंता का माहौल निर्मित हो गया। हालांकि, मौके पर पहुंचकर प्राइम न्यूज़ इंडिया के संवाददाता अखिलेश त्रिपाठी ने कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन से बातचीत कर मामले की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया।

संवाददाता अखिलेश त्रिपाठी जब मौके पर पहुंचे और कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधकों से इस घटना के संबंध में जानकारी ली, तो वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सिंह ने स्पष्ट रूप से कंपनी प्रबंधन का पक्ष रखते हुए बताया कि कंपनी परिसर में आग लगने की घटना नहीं हुई थी, बल्कि कचरे में आग लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि कचरे में लगी आग को कंपनी में लगी आग के रूप में बताने से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इस संबंध में वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सिंह से बैठकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने आग की घटना को लेकर सामने आ रही चर्चाओं पर अपनी सफाई दी। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि घटना को लेकर जो बातें प्रसारित की जा रही हैं, उनमें वास्तविक स्थिति और प्रचारित जानकारी के बीच अंतर है। इसलिए बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी भी खबर को आगे प्रसारित करना उचित नहीं है।

नीड 24 दिसंबर संवाददाता की टीम ने मौके पर पहुंचकर कंपनी प्रबंधन का पक्ष जानने और स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया, ताकि क्षेत्र में फैली चर्चाओं के बीच लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। समाचार का उद्देश्य किसी भी प्रकार की अफवाह को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि संबंधित पक्ष का बयान सामने रखकर वास्तविक स्थिति से लोगों को अवगत कराना है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी आग को लेकर चर्चा बनी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी घटना की जानकारी प्रत्यक्ष तथ्यों, संबंधित अधिकारियों के बयान और जिम्मेदार पक्षों की पुष्टि के आधार पर ही साझा की जाए।

कंपनी प्रबंधन का स्पष्ट बयान: वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सिंह के अनुसार, आग कंपनी में नहीं लगी थी, बल्कि कंपनी के कचरे में आग लगाई गई थी। कंपनी प्रबंधन ने इस बयान के माध्यम से आग की घटना को लेकर फैल रही चर्चाओं पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

निड़ 24 के संवाददाता अखिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर तथ्यों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App