🔥 TRENDING કરજણમાં નવમો નોરતા દિવસની રમઝટ જોવા મળ... એસ.ટી. બસ ડેડાણ ગામ, અમરેલીમાં બસ સ્ટે... નેશનલ ચિલ્ડ્રન સાયન્સ કોંગ્રેસમાં ઉંડવ... Police say Tiger Shroff attackers plot... Chinmay Sutar scores unbeaten 400 for... Chinmay Sutar's Record 400 Propels Him...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रिम्पल नरूला गुप्ता ने लिया माँ दुर्गा का आशीर्वाद

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 19 Oct 2026, 11:00 PM 👁 94
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समाजसेवा की पहचान रिम्पल नरूला का भव्य सम्मान.....

कालकाजी। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में रिम्पल नरूला गुप्ता एक ऐसी अग्रणी महिला के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं, जो धार्मिक आयोजनों से लेकर सामाजिक सेवा के कार्यों तक हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहती हैं। धर्म और समाजसेवा के प्रति उनकी सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

इसी कड़ी में आज गोविंदपुरी दुर्गा पूजा समिति की ओर से रिम्पल नरूला गुप्ता को दुर्गा पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। समारोह में पहुँचने पर पूरी दुर्गा पूजा समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। रिम्पल नरूला गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुँचीं और विधिवत दर्शन कर माता के चरणों में शीश नवाया।

इस अवसर पर उनकी उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। रिम्पल नरूला गुप्ता की कार्यशैली की खासियत है कि वे धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती हैं तथा जरूरत पड़ने पर सहयोग के लिए हमेशा आगे रहती हैं।

कालकाजी क्षेत्र में उनकी यह सक्रियता उन्हें समाज के बीच एक सहयोगी और सेवाभावी महिला के रूप में पहचान दिला रही है। गोविंदपुरी दुर्गा पूजा समिति द्वारा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना और पूरी समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाना, क्षेत्र में उनकी सामाजिक एवं धार्मिक सक्रियता को दर्शाता है।
📲Get App