🔥 TRENDING પેટલાદના ધર્મજ લોકમેળામાં જોખમી રાઇડ્સ... छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक्शन में... ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਧੂਰੀ ਵਿੱਚ... कांकेर पुलिस ने कन्या छात्रावासों का न... वाराणसी के नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरार... जौनपुर में तेज आवाज वाले डीजे पर पुलिस...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामलीला कलाकार बाबा भर्तृहरि धाम रवाना, धाम पर मनाया दीपावली मिलन समारोह

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 16 Nov 2026, 05:40 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामलीला कलाकार बाबा भर्तृहरि धाम रवाना, धाम पर मनाया दीपावली मिलन समारोह

खैरथल हीरालाल भूरानी
आदर्श अभिनय समाज सेवा समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाए जाने के लिए बाबा भर्तृहरि धाम के लिए तिजारा शिव मंदिर मालीवाडा से बस द्वारा प्रस्थान किया गया। समिति के पदाधिकारी, सदस्य व रामलीला मंचन के कलाकार सफल रामलीला मंचन से उत्साहित होकर दीपावली मिलन समारोह मनाने एवं बाबा भर्तृहरि के दर्शन के लिए रवाना हुए। शिव मंदिर से रामलीला कलाकार भरथरी बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए, धाम पर दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंदर सिंह दहिया, डॉ. ठाकुर सिंह पालीवाल, जसवंत राजोरिया, हरिओम सैनी, कैलाश सैनी, विनोद सैनी, सूरज सेन, राहुल सैनी, राधे सैनी, चिराग सैनी, शशिकांत पालीवाल, नवल सैनी, सुल्तान पालीवाल आदि मौजूद रहे।
📲Get App