Crime
रामलीला चंदे के पैसों के विवाद में चली गोली, दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत
Watch on:
▶️ YouTube
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला चंदे के पैसों को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से दो सगे भाइयों और एक राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के अमरिया कस्बे में रामलीला चंदे के पैसों के विवाद में गोली चलने से दो सगे भाइयों और एक राहगीर की दुखद मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रामलीला कमेटी के सदस्य कौशल गुप्ता और कमेटी के अध्यक्ष सूरज के बीच चार साल का चंदा हिसाब मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। यह मामला करीब 22 लाख रुपये का बताया जा रहा है। नौ अक्टूबर को हुई एक कमेटी मीटिंग में कौशल ने सूरज से हिसाब मांगा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे बाद में शांत करा दिया गया था।
सोमवार को एक कार्यक्रम में दोनों का फिर आमना-सामना हुआ और कहासुनी के बाद मामला फिर बढ़ गया। रात्रि में सूरज के पिता चंद्र प्रकाश, चाचा नरेश गुप्ता, चाचा के बेटे अंकित और मोहित अपने साथियों के साथ कौशल के घर पहुंचे। वहां हुई मारपीट के दौरान कौशल के परिजनों ने गोली चला दी।
गोली लगने से अंकित, मोहित, रोज गुप्ता और एक राहगीर कुणाल श्रीवास्तव घायल हो गए। इलाज के दौरान मोहित, अंकित और राहगीर कुणाल श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।