🔥 ट्रेंडिंग त्रिपुरा में सभी राशन कार्ड धारकों को... हाजीपुर कूकरा में पंचायत चुनाव की हलचल... हिमाचल प्रदेश: किरण भाडना बिलसपुर डीएम... गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर अमृतस... अमृतसर में किसानों का परविंदर सिंह झोट... जेल रोड पर रेत विवाद में हवाई फायरिंग,...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

रामकथा में गया परिवार, घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पर किया हाथ साफ

✍️ रिपोर्टर: Surya bhan singh 🗓 25 अक्टू. 2026, 10:20 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कमरे का ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, सामान बिखरा देख परिवार के उड़े होश*

*जौनपुर।* लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव में परिवार के रामकथा में शामिल होने के दौरान घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित नीलेश सिंह पुत्र शरद कुमार सिंह के अनुसार, 24 अक्टूबर को वह सपरिवार शाम करीब तीन बजे बीआरपी मैदान में आयोजित रामकथा सुनने गए थे।
पीड़ित के मुताबिक, शाम करीब 7:45 बजे उनकी चाची श्रीमती नंदिनी सिंह जब घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पहुंचीं, तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी हुई।
घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों का विवरण वजन और कैरेट सहित दिया गया है। मामले में चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की नहीं हो पाई है
📲Get App